मेला ग्राउंड सारंगढ़ में हुआ पुतला दहन,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मेला ग्राउंड में पुतला दहन,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //— सारंगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली। देखिए, सारंगढ़ से ये रिपोर्ट।

सारंगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई।

पुतला दहन के दौरान कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के बाद सारंगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

सारंगढ़ से धीरज बरेठ की रिपोर्ट 

9131949525

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *