कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से की सौजन्य भेंट, दर्ज कराई उपस्थिति सारंगढ़ का नया SDM

अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत ने संभाला सारंगढ़ एसडीएम का कार्यभार

कलेक्टर के आदेश पर सारंगढ़ एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

सारंगढ़–बिलाईगढ़ //–जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं राजस्व संबंधी कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत को सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सोमवार को अपर कलेक्टर श्री राजपूत ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट की तथा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में उन्होंने सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा 26 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार साहू का स्थानांतरण बलौदाबाजार–भाटापारा किया गया है। शासन के आदेश के परिपालन में श्री साहू को सोमवार को पूर्वाह्न में नवीन पदस्थापना स्थल कार्यालय कलेक्टर, बलौदाबाजार–भाटापारा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।
प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सौंपा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। श्री राजपूत ने आदेश के अनुरूप सारंगढ़ एसडीएम का कार्यभार ग्रहण कर अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया है।
इस प्रशासनिक व्यवस्था से सारंगढ़ अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, राजस्व सेवाओं की सुगम उपलब्धता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️ 9131949525

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *