सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गणेशोत्सव की धूम, भव्य पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

सारंगढ़ -बिलाईगढ़। विघ्नहर्ता, सिद्धिकर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश का आगमन आज से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर से लेकर गांव और मोहल्लों तक आकर्षक एवं भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं। जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई।

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तगण अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश की आराधना कर रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान श्री गणेश की मंगल आरती की जाएगी। वहीं, शाम के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

गणेशोत्सव को लेकर जिलेभर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे हर्षोल्लास और आस्था के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *