सारंगढ़ बिलाईगढ़/—-थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन कराने वाले 03 आरोपी जिला दुर्ग से गिरफ्तार।

मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर सर्वर के माध्यम से कराते थे अवैध ट्रांजेक्शन

करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।

म्यूल अकाउंट में एक वर्ष के दौरान  लगभग ₹2,71,75,719/- से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन।

उक्त बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार, 05 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त।

आरोपियों का नाम
1 .चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की, पिता रमेश निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोंडरा थाना धरसींवा,

2. देवा श्रीकांत चन्द्राकर, पिता खेमलाल चन्द्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
3.
3. योगेन्द्र चन्द्राकर, पिता विशेष्वर चन्द्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

आरोपियों को अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 317(4), 317(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *