जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
सारंगढ़-बिलाईगढ़ /– सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं समाजसेवी संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश देते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा स्वयं भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित रक्तदान शिविरों में भी स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किया गया रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदान के महत्व, रक्त की आवश्यकता तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दें। जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविर में दिखाई दी जनभागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा, संवेदना और जनसहभागिता के भाव को और मजबूत किया।

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
