शिक्षा के नए सूर्योदय की ओर सारंगढ़ बिलाईगढ़: –
डायट कॉलेज की शिक्षा मंत्री की सौगात बनेगी युवाओं की स्वर्णिम भविष्य का आधार
नव गठित जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। छ ग़ सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट कॉलेज की स्थापना की घोषणा से जिले एवं आसपास कर युवाओं और शिक्षा जगत में उत्साह की लहर है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित घोषणा पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरकार और शिक्षा मंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने इस सौगात को महज एक संस्थावकी स्थापना न मानकर जिले के बौद्धिक विकास का आधार स्तंभ और युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर करार दिया है, दूसरे जिलों की निर्भरता होगी समाप्त: सारंगढ़ बनेग शिक्षा का नया केंद्र,26 वीं राज्य खेल प्रतियोगित के शुभारंभ अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने जिले के बहुप्रतीक्षित मांग डायट कॉलेज की घोषणा के साथ जिले के युवाओं को डीएड बीएड और शिक्षक प्रशिक्षण के उच्च स्तरीय संसाधनों और प्रशिक्षणों के लिए अन्य जिलों की निर्भरता अब समाप्त हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि इस संस्थान के स्थापना से न केवल आर्थिक और मानसिक बोझ कम होगा अपितु हमारे अपने जिले में ही उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि डायट कॉलेज केवल एक प्रशिक्षण संस्थान नहीं ,बल्कि बहुआयामी आवश्यकताओं की पूर्ति का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस कॉलेज की स्थापना से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बरमकेला,सारंगढ़ और बिलाईगढ़ कर सुदूर वनांचलों और ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी गृह जिला में ही उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने विश्वास जताया कि जिस गति से जिले में विकास कार्यों को गति दिया जा र है उससे हमारा नवगठित जिला शैक्षणिक हब के रूप में जिस गति से विकसित हो रहा है आगामी दिनों में एक विशिष्ट पहचान बनने जा रही है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के समग्र विकास के प्रति विष्णु देव साय की सरकार ध्यान रही है आगामी दिनों में छ ग़ के शैक्षिक परिदृश्य पर नए आयाम को छूने वाली है। उन्होंने शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी का जिले वासियों और खासकर युवाओं की तरफ से कृतज्ञत व्यक्त की है।
धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️🖋️🖋️

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
