सारंगढ़ में भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
खिलन सोरेंग के नेतृत्व में 50 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
सारंगढ़ बिलाईगढ़ /– आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रविवार को सारंगढ़ के चंदाई स्थित भाजपा जिला कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री एवं सारंगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनकी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि उनकी बातों को उचित महत्व नहीं दिया जाता और उनके काम भी नहीं हो पाते,नगर में असमाजिक तत्वों द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट करना जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और जिला प्रभारी के बीच कुछ समय के लिए गहमागहमी की स्थिति बन गई। स्थिति को संभालने के लिए संभाग प्रभारी रामू रोहरा और नगर पालिका चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह ने हस्तक्षेप किया तथा आपसी समन्वय के माध्यम से कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि किसी को कोई समस्या या विषय रखना है, तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी बात और समस्या बता सकते हैं। मंत्री के इस आश्वासन के बाद बैठक का माहौल शांत हुआ।
वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस को झटका खिलन सोरेंग के नेतृत्व में 50 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के खैरहा एवं जुनाडीह क्षेत्र में कांग्रेस के मोर्चा महामंत्री श्री खिलन सोरेंग के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री टंकराम वर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मंत्री श्री वर्मा ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में
जूनाडीह वार्ड नं. 10 से ——
कांग्रेसी नेता खिलन सोरेंग,जीत सिंग, विजय मनहर, संजय टंडन ,पुनीराम मनहर,संतोष यादव, रोशन सोरेग, सूरजीत सोरेंग,मानसी सोरेग,श्याम बाई, विष्णु मनहर, बिहारी गंगोत्री, चांदनी कर्ष, कविता सोरेग,लाला प्रजापति,सोनू मैत्री, भोलू कर्ष, मोंगरा सोरेंग,तिलक राम,फिरतीन मनहर, सेवा बाई, राम बाई, शंकुन्तला,बोदला,करमाहा,करमा बाई,ननकीबाई, राज कुमारी, फिरतीन बाई, खीख बाई, गंगा बाई, विनोद, ललिता, करिश्मा, शिवयादव, नरेन्द्र यादव, बुखा,अकाश,धर्मेंद्र ।

कांग्रेसी नेता खिलन सोरेंग ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित हैं। साथ ही, उन्होंने भाजपा की नीतियों और रीति-नीति में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 10 से भाजपा पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस घटनाक्रम को आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड नंबर 10 में राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित—
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी श्री रजनीश सिंह, जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता श्री वेदराम जांगड़े, जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, जिला मंत्री श्री अमित तिवारी, श्री द्वारिका साहू सहित जिले के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज के इस बैठक कार्यक्रम की पूरी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी के द्वारा दिया गया।
धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
