ढनढनी गांव के कोटवार को हटाने की मांग

ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

शासकीय कार्य में लापरवाही और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /– ढनढनी गांव के कोटवार को हटाने की मांग को लेकर गांव के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कोटवार पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और ग्रामीणों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का कोटवार शासकीय कार्यों के तहत गिरदावरी का काम नहीं करता है। वहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन कार्ड बनवाने के नाम पर गांव के लोगों से पैसों की मांग की जाती है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, जब गांव के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कोटवार से बात करते हैं, तो वह कथित तौर पर कहता है, “जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं  कर पाओगे।”

इन समस्याओं से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कोटवार को पद से हटाने की मांग की है। अब ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सारंगढ़ से धीरज बरेठ  की रिपोर्ट🖋️🖋️🖋️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *