सारंगढ़ बिलाईगढ़ पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सारंगढ़ बिलाईगढ़ /–पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा PV एप के माध्यम से कराये जा रहे फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में आ रही विभिन्न व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं से पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से शासन एवं विभाग को अवगत कराया जा चुका है,
इसके बावजूद आज पर्यन्त उक्त समस्याओं का कोई ठोस एवं व्यवहारिक समाधान नहीं किया गया है जो कि अत्यत खेदजनक है।
वर्तमान में डिजिटजल कॉप सर्वे एग्रीस्टैंक पंजीयन, किसान पंजीयन बकेट क्लेम. जनगणना प्रथम चरण, लघु सिचाई संगणना, एन एच सर्वे. आय, जाति, निवास, स्वामित्य योजना सेवा संकल्प शिविर, प्रोटोकॉल, इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता में किया जा रहा है।
उसके बावजूद प्रतिकूल एवं अव्यवहारिक पीबी एप का बहिष्कार करने के कारण बलौदाबाजार और गौरेला, पेड़ा, मरवाही जिले में पदाधिकारियों एवं अन्य साथियों का ट्रांसफर,
कारण बताओ नोटिस,
महासमुन्द जिले में पटवारियों को निलंबित किया गया है जो कि अत्यंत खेदजनक है,
ऐसा प्रतीत होता है कि पटवारियों को पीबी एप के अलावा और कोई कार्य नहीं करना चाहिये था,
इस तरह के पूर्वाग्रह से ग्रसित द्वेषपूर्ण आदेश का राजस्व पटवारी संघ घोर निंदा करता है तथा आपसे अनुरोध करता है कि उपरोक्त कार्यवाहियों को तत्काल शून्य किया जाये।
साथ ही हमारी वर्षों लंबित वेतन विसंगति एवं पदोन्नति के हमारे अधिकार पर तत्काल सकारात्मक पहल करते हुये वेतन विसंगति एवं पदोन्नति को लंबित रखने के लिये दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करने निवेदन है।
सारंगढ़ से धीरज बरेठ की रिपोर्ट 🖋️

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
