सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026: 15 वार्डों का आरक्षण जारी
सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर वार्डों के आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के साथ महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया है।
वार्डवार आरक्षण स्थिति
वार्ड क्रमांक| आरक्षण
1| अनुसूचित जाति महिला
2| अनुसूचित जाति मुक्त
3| सामान्य महिला
4| अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
5| सामान्य
6| सामान्य
7| सामान्य
8! अन्य पिछड़ा वर्ग
9| सामान्य महिला
10| अनुसूचित जनजाति
11| सामान्य
12| सामान्य
13| सामान्य महिला
14| अन्य पिछड़ा वर्ग
15| अनुसूचित जाति मुक्त
आरक्षण की घोषणा के साथ ही अब नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अलग-अलग वार्डों में आरक्षण के अनुरूप प्रत्याशी चयन और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण के साथ वार्ड आरक्षण को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय दावेदार भी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क तेज कर सकते हैं।

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
