डिजिटल क्रॉप सर्वे और शत प्रतिशत एग्रीस्टेक संपूर्ण करने SDM उमेश साहू ने दिए निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । SDM सारंगढ़ श्री उमेश साहू द्वारा बरमकेला एवं सरिया तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के साथ RAEO का बैठक लिया गया जिसमे सभी किसानो कर शत प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन करने हेतु निर्देश दिया गया ,

साथ ही पटवारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे मे शत प्रतिशत अप्रूवल के साथ साथ सर्वे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. बैठक मे तहसीलदार सरिया पुष्पेंद्र राज, तहसीलदार बरमकेला कोमल प्रसाद साहू,SADO बसंत नायक सहित राजस्व एवं कृषि विभाग समस्त मैदानी अमले उपस्थित रहे

SDM श्री उमेश साहू ने बताया कि शासन के प्राप्त निर्देशानुसार सभी खातेदारों का एग्रीस्टेक पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है प्रशासन का प्रयास है कि यथा शीघ्र समस्त किसानो कर पंजीयन करा लिया जाये साथ ही समस्त कृषक अपने नजदीकी समिति एवं csc सेंटर मे जाकर भी अपना एग्रीस्टेक करा सकते है।

 

 

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *