साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण में शामिल हुए — संजय भूषण पांडे

ग्राम पंचायत कंडोला में साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़//–आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत ग्राम पंचायत कंडोला में सारबिला कौशली साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में एनआरएलएम के माध्यम से भी इन परिवारों को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। उनके हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं अनुभव प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रशिक्षण के बाद इनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो, उनकी आय बढ़े और ये परिवार अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल कौशल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आवास, कौशल, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता—इन सभी को एक साथ जोड़कर सपेरा बस्ती के परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीकी भी जन्मजयंती है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ने सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाया। इन दोनों महान विभूतियों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।

कार्यक्रम में सबेरा समाज की 35 बहनों/प्रशिक्षुओं को साड़ी बुनकरी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कौशल से जोड़कर स्वावलंबन, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

महात्मा गांधी जी के स्वदेशी, स्वावलंबन और ग्राम स्वराज के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नारी शक्ति का कौशल — आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
स्वतंत्र निदेशक, भारत सरकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा आदरणीय श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी,
जिला अध्यक्ष श्री ज्योति लाल पटेल जी,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे जी,
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय नायक जी,
जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी जी,
जिला पंचायत सभापति डॉ. अभिलाषा नायक जी,
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोदरा सिदार जी,
जनपद अध्यक्ष बरमकेला श्रीमती चौहान जी,
साथ ही अधिकारी-कर्मचारीगण, बिहान की बहनें एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

 

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *