नौनिहाल छात्रवृत्ति से बेटी की पढ़ाई को मिला संबल, सपनों को नई उड़ान
सेवा से बदलाव की कहानी : ग्राम झुमका की फुलेश्वरी साहू के परिवार तक पहुंची शासन की योजना
सारंगढ़–बिलाईगढ़ __/— शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो सहायता की छोटी-सी राशि भी उनके जीवन में बदलाव और भविष्य की नई उम्मीद का आधार बन जाती है। ऐसी ही सेवा से बदलाव की कहानी बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम झुमका निवासी फुलेश्वरी साहू के परिवार की है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से उनकी बेटी को मिली 3 हजार रूपए की सहायता ने उसकी पढ़ाई को संबल देने के साथ परिवार के सपनों को नई उड़ान दी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई में आर्थिक कठिनाइयों को बाधा नहीं बनने देने के उद्देश्य से नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम झुमका की फुलेश्वरी साहू की बेटी को 3 हजार रूपए की छात्रवृत्ति सहायता प्राप्त हुई है।
सीमित संसाधनों के बीच बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का सपना संजोने वाले परिवारों के लिए ऐसी सहायता विशेष महत्व रखती है। फुलेश्वरी साहू के लिए यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेटी की पढ़ाई जारी रखने और उसके उज्ज्वल भविष्य की राह को आसान बनाने वाला सहारा है। छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है और परिवार का यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि बेटी शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकेगी।
फुलेश्वरी साहू ने योजना से मिली सहायता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से मिली सहायता उनके बच्चे की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए बहुत उपयोगी है। सरकार से मिले इस सहयोग ने बेटी को आगे पढ़ाने का हौसला बढ़ाया है। वे चाहती हैं कि उनकी बेटी खूब पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे। उन्होंने योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से श्रमिक परिवारों को योजनाओं से जोड़कर उनके बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध सहायता का लाभ दिलाया जा रहा है।
- धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
