कनकबीरा चौकी प्रभारी बने रामकुमार मानिकपुरी

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा प्रभारियों का फेरबदल 

सारंगढ बिलाईगढ़ / —-सारंगढ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में थाना प्रभारियों में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सायबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी को पुलिस चौकी कनकबीरा का जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कनकबीरा क्षेत्रवासियों ने नवपदस्थ चौकी प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया है।

क्षेत्र के लोगो का कहना है कि नये थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व, संवेदनशील कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को और मजबूती मिलेगी।जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्रवासियों की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे।

 

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *