14 घंटे बाद मिला लड़के शव

गोमर्डा लात नाला में डूबने से एक युवक की मौत

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ | गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित मौहाढोड़ा के पास लात नाला में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब 14 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह युवक का शव गहरे पानी में पेड़ के नीचे मिला। स्थानीय ग्रामीण तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस चौकी कनकबीरा क्षेत्र के ग्राम नरेश नगर के कुछ युवक मंगलवार सुबह पिकनिक मनाने लात नाला पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवक नहाने में व्यस्त थे, जबकि तीन-चार साथी खाना बनाने में लगे हुए थे। इसी बीच राकेश सिदार पिता बृजलाल सिदार, उम्र 22 वर्ष, नाले में नहाने चला गया।

बताया जा रहा है कि खाना बना रहे दोस्तों ने राकेश को नाले के किनारे स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़ते हुए देखा था, लेकिन वह कब पानी में कूदा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। कुछ देर बाद जब सभी साथी खाना खाने के लिए एकत्रित हुए तो राकेश वहां दिखाई नहीं दिया। इसके बाद दोस्तों ने आसपास आवाज लगाकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

 

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️ 9131949525

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *