धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने किसानों का धान तौलकर की खरीदी की शुरुआत।
सारंगढ़ बिलाईगढ़|आज से धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने कोतरी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार किसानों के धान का तौल कराया और धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है। अब किसान निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच सकेंगे।
इस शुभ अवसर पर धान खरीदी महाअभियान में जिला पंचायत सदस्य हरिहर जयसवाल, साथ ही क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️ 9131949525

मैं एक समर्पित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार हूँ, जिसका उद्देश्य समाज तक सच्ची, तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। मेरे लिए पत्रकारिता महज़ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज़ और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम है।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मैं निष्पक्षता, ईमानदारी और तथ्यों की कसौटी पर परखकर सामने रखने में विश्वास रखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर खबर केवल सूचना न हो, बल्कि लोगों को जागरूक करने, सवाल उठाने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने का माध्यम बने।मेरा दृढ़ विश्वास है कि सटीक और स्वतंत्र जानकारी ही एक जागरूक, सशक्त और बेहतर समाज की नींव है। इसी विश्वास के साथ मैं पत्रकारिता को पूरी निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
