सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी से रहे सावधान ,

इस्तीफे की खबरों को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने बताया सरासर गलत,

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों का किया खंडन, जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चाओं पर लगाया विराम

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने अपने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की खबरें वायरल हो रही थीं। इन खबरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। अब ज्योति पटेल ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें सरासर गलत बताया है।
सारंगढ़ भाजपा संगठन में इस्तीफे की खबरों को लेकर चल रही अटकलों के बीच जिलाध्यक्ष के इस स्पष्टीकरण से फिलहाल चर्चाओं पर विराम लग गया है। वहीं, नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा संगठन की गतिविधियों पर भी राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने इस्तीफे की बात को गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर जिसने भी गलत और फर्जी जानकारी दिया है उस पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

 

धीरज बरेठ सारंगढ़ 🖋️ 9131949525

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *